Headlines

Pargat Singh Appointed Punjab Congress President


विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनाए जाने के बाद घर पर जश्न।

जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति परगट सिंह ने फेसबुक प्रोफाइल की फोटो बदली और कैप्शन में लिखा- ‘पंजाब वसदा गुरां दे नाम’

.

परगट सिंह की पत्नी बरिंदर कौर कहा कि

QuoteImage

हमारे परिवार के लिए पोते का जन्म हमेशा शुभ साबित हुआ है। पहली बार पोते के जन्म पर परगट सिंह विधायक बने थे और अब दूसरे पोते के आने के साथ ही उन्हें पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

QuoteImage

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पूर्व प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वहीं, गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेताओं ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह के साथ फोटो पोस्ट कर बधाई दी।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परगट सिंह के साथ फोटो पोस्ट कर बधाई दी।

अब पढ़िए परगट सिंह के प्रधान बनने पर किसने-क्या कहा…

राजा वड़िंग ने परगट सिंह के साथ फोटो पोस्ट की: कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने X पर पोस्ट कर परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सरदार परगट सिंह जी को बधाई। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

रंधावा बोले- एकता की भावना और मजबूत होगी: गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- परगट सिंह के अनुभवी नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस में एकता की भावना और मजबूत होगी। साथ ही, पार्टी लोगों की आवाज उठाती रहेगी और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

यूथ कांग्रेस ने बताया नया अध्याय: पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान शुभम शर्मा ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रधान नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में कांग्रेस के लिए एक नया अध्याय है।अब एकजुट होकर संगठन को ऊर्जावान बनाने और न्याय, विकास व अवसर का संदेश राज्य के हर कोने तक पहुंचाने का समय है।

शुभम शर्मा ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की अटूट ऊर्जा के साथ नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने संगठन को जमीन पर और मजबूत बनाने तथा पंजाब के लिए मिलकर काम करने का संदेश भी दिया।

विधायक परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बने:मंत्री और ओलिम्पियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके; वडिंग ने राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा था

परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान बनने पर जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीच ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *