Headlines

70 साल के बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला:छतरपुर में पीटा, मुंह-पैर पर अटैक; खेत पर लेटकर कर रहे थे आराम




छतरपुर के खेरा कसार गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में 70 वर्षीय जुक्खे अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वृद्ध के मुंह और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें लवकुशनगर अस्पताल से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जुक्खे अहिरवार (70) अपने खेत पर लेटे थे। तभी गांव का रामेश्वर लोधी शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने वृद्ध से मारपीट कर कुल्हाड़ी से उनके मुंह और पैर पर वार किए। करीब एक घंटे बाद रात 12 बजे परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल को लवकुशनगर अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी सुमित सुमन ने बताया कि दो वृद्ध खेत पर रखवाली कर रहे थे, तभी अज्ञात ने उन पर हमला किया। साथी दयाराम अहिरवार की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ गंभीर मारपीट का केस दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *