- Hindi News
- Sports
- Asian Games Hockey Final | India Vs Malaysia Gold Medal Match Update
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में आखिरी मिनट में गोल कर भारत को 4-3 से जीत दिलाई थी।
एशियन गेम्स 2026 में भारत का आज आखिरी दिन है। भारतीय विमेंस हॉकी टीम के गोल्ड जीतने के बाद अब मेंस हॉकी टीम की नजरें देश के लिए सोना जीतने पर होंगी। टीम फाइनल में दोपहर 3:30 बजे से मलेशिया से भिड़ेगी।
अगर भारतीय हॉकी टीम गोल्ड जीतती है तो टीम पहली बार एशियन गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड जीतेगी। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी टीम ने सोना जीता था। साथ ही उसे 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में भी इंट्री मिल जाएगी।
हॉकी के अलावा आर्चरी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, गोल्फ, सेलिंग, रग्बी और वॉलीबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। एशियन गेम्स के आखिरी दिन कुल 47 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे।

आर्चरी में 3 भारतीयों के पास मेडल का मौका
कुमकुम मोहोड सुबह 5:30 बजे महिला रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की कांग चेयॉन्ग से भिड़ेंगी। धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे।
धीरज का मुकाबला सुबह 9:30 बजे अमिरखोन सादिकोव से होगा। वहीं, नीरज सुबह 10:15 बजे भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। क्वार्टरफाइनल जीतने पर आगे सेमीफाइनल और मेडल मैच खेलेंगे।

रेसलिंग में 5 भारतीय पर नजर
सागर जगलान, दीपक पूनिया, मनीषा, अंतिम और अमन सहरावत रेसलिंग में उतरेंगे। सभी अपने-अपने वजन वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने का मौका होगा।
ताइक्वांडो में कशिश और ज्योति उतरेंगी
कशिश मलिक महिला 57kg और ज्योति यादव महिला 67kg कैटेगरी में राउंड ऑफ-16 से अभियान शुरू करेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 5:42 बजे से होंगे। आगे बढ़ने पर क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मुकाबले होंगे।
गोल्फ में 6 भारतीय खेलेंगे
पुरुषों में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू, जबकि महिलाओं में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर राउंड-4 में उतरेंगी। पुरुषों का राउंड सुबह 6:30 बजे और महिलाओं का 6:43 बजे से होगा।
सेलिंग में माही वर्मा और कात्या इडा कोएल्हो फाइनल रेस में उतरेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 7:10 बजे से शुरू होंगे।
रग्बी और वॉलीबॉल में भी मुकाबले
महिला रग्बी सेवन्स टीम सुबह 6:20 बजे सिंगापुर के खिलाफ 5वें-8वें स्थान के मैच में खेलेगी। पुरुष वॉलीबॉल टीम सुबह 9:30 बजे 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में उतरेगी। दोनों मुकाबलों में विपक्षी टीम की जानकारी अभी TBD है।

