Headlines

SKMCH परिसर में महिला डॉक्टर से छिनतई:बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी; CCTV में वारदात कैद




मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला डॉक्टर से चेन स्नेचिंग हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की पहचान मधुलिका सिंह के रूप में हुई है। चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए है। इस संबंध में पीड़िता ने एसकेएमसीएच ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, डॉ. मधुलिका हॉस्टल से गायनेकोलॉजी विभाग जा रही थी, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन खींच ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला डॉक्टर की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काले रंग की अपाचे बाइक और उस पर सवार अपराधियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *