Headlines

9वीं की छात्रा को नशीला-इंजेक्शन देकर गैंगरेप:बोली- बेल्ट से पीटा, होश आने पर कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा




छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों ने उसे रास्ते से जबरन उठाकर बेल्ट से पीटा, फिर नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। होश आने पर उसके कपड़े उतरे हुए मिले। प्राइवेट पार्ट और कमर में दर्द होने लगा। मारपीट के कारण हाथ में दर्द होने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि, दोनों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद उसे 500 रुपए देकर घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई। डर के कारण छात्रा घर जाने के बजाय बस से रतनपुर चली गई। वहां एक अज्ञात महिला ने उसे सहारा दिया। 30 सितंबर को घर लौटते समय छात्रा सकरी से बस बदलकर बरेला पहुंची। शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी फिर मिल गए। इसके बाद उसे जबरन पकड़ लिया और एक मकान में ले गए। कपड़े उतरे थे, प्राइवेट पार्ट में दर्द आरोप है कि वहां साहिल ने छात्रा का हाथ पकड़ रखा था और प्रहलाद ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। होश आने पर साहिल और प्रहलाद दोनों उसके सामने थे। उसे कमर और प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। नशीला इंजेक्शन लगाकर रेप किया छात्रा ने आशंका जताई कि, दोनों ने नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती की। उसने मारपीट के कारण हाथ में दर्द होने की बात भी बताई। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज किया केस इसके बाद 1 अक्टूबर को परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बेटी से रेप, नवजात को डेढ़ लाख में बेचा: पिता की धमकी- मना किया तो बहनों से दुष्कर्म करूंगा; IVF सेंटर से भी निकला कनेक्शन रायपुर में बीते दिनों हुए 16 साल की बच्ची से रेप के मामले में भास्कर ने पड़ताल की है, जिसमें पता चला है कि पीड़ित बच्ची की दो छोटी बहनें भी हैं। आरोपी पिता पीड़िता को धमकी देता कि अगर वह नहीं मानेगी तो उन दोनों के साथ भी वही करेगा जो उसके साथ किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *