Headlines

हरदा जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सरला ऊईक जीतीं:8412 वोट मिले, भाजपा की उमा काजले को 4130 मतों से हराया




हरदा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 9 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सरला ऊईक ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमा काजले को 4130 वोटों से हराया। सरला ऊईक को 8412 वोट मिले, जबकि उमा काजले को 3900 वोट मिले। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा 5 अक्टूबर को होगी। यह चुनाव 16 ग्राम पंचायतों के 50 मतदान केंद्रों पर हुआ था, जिसमें करीब 52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस सीट पर जीत के लिए दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी। विधायक बोले- यह जनता की जीत
कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने इस जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जोरदार प्रचार के बावजूद जनता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चुना। यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। पहले यहां से जयस समर्थित ताराबाई सूचार ने चुनाव जीता था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उनके इस्तीफे के कारण यह उपचुनाव कराया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *