Headlines

भीलवाड़ा में SP ऑफिस के बाहर बेरिकेड्स पर चढ़े वकील:एडवोकेट पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग; 3 दिन का अल्टीमेटम दिया




भीलवाड़ा में वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा होकर कोर्ट से जुलूस के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप था कि घटना के बाद अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, ये पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। एसपी ऑफिस के बाहर वकीलों का प्रदर्शन भीलवाड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार रात सिविल लाइंस एरिया में एडवोकेट गोविंद माननिया अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने रास्ता रोककर उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद के हाथ पर चाकू लगा और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अब तक पुलिस के हाथ खाली घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस आरोपी व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई है। हमने रिपोर्ट दर्ज करवाई और रिपोर्ट के साथ ही हमने पुलिस को वीडियो भी दिया था, उसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। यह पुलिस की नाकामी है क्योंकि वीडियो पुलिस को दे दिया, स्कूटी का नंबर पुलिस को दे दिया और अभय कमांड के सीसीटीवी कैमरे भी वहां पर लगे हुए हैं।उसके बावजूद उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होना एक तरह से पुलिस की नाकामी है। सोमवार तक का अल्टीमेटम उसके विरोध में आज हमारे वकील समुदाय में आक्रोश है और हमने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे राजस्थान में वकील समुदाय द्वारा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में वकील एसपी ऑफिस के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। बाद में एसपी सागर राणा के बातचीत और समझाइश के बाद वकील शांत हुए ओर तीन के अल्टीमेटम का ज्ञापन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *