हिमाचल में 3 साल में ड्रग्स से 66 मौतें:शिमला MP ने नशे पर आंकड़ों की फाइल खोली; अब तक 263 केस, 526 गिरफ्तारियां




सोलन जिले के कसौली में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने आंकड़ों के साथ स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि नशे से लड़ने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि लगातार कार्रवाई, मजबूत सिस्टम और आपसी तालमेल जरूरी है। सांसद ने बताया कि देश में 89,930 NDPS मामले और 978 मौतें हुई हैं। हिमाचल में पिछले 3 साल में नशे की ओवरडोज से 66 लोगों की जान गई, पंजाब में 106 मौतें हुईं। शिमला में इस साल अब तक एनडीपीएस के 263 केस दर्ज हुए और 526 लोग गिरफ्तार किए गए। कार्रवाई में करीब 12.52 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई। 15 पंचायतों को ड्रग-सेंसिटिव चिन्हित किया गया है। सांसद ने नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे। सांसद ने देश में 89,930 एनडीपीएस मामलों और 978 मौतों का आंकड़ा सामने रखा। आंकड़ों में नशे के खिलाफ कार्रवाई 263 एनडीपीएस मामले शिमला में
526 गिरफ्तारियां
₹12.52 करोड़ की संपत्ति जब्ती
15 पंचायतें ड्रग-सेंसिटिव चिन्हित
74+ ग्राम चिट्टा बरामद
13.63 किलो चूरापोस्त बरामद
22.27 ग्राम चिट्टा बरामद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *