Headlines

बिना बताए पत्नी के खाते से 28 लाख उड़ाए:ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया, आरोप- अलग रहने के दौरान खाते से निकाले पैसे, पति पर FIR




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बचत खाते को ज्वाइंट अकाउंट में बदलवाया और बाद में उसमें जमा पूरी राशि निकाल ली। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम किरीतमाल निवासी प्रभा डनसेना (38) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पति मनोज डनसेना से विवाद के चलते वह साल 2024 से अपने बेटे के साथ विकास नगर में किराए के मकान में रह रही है। दोनों के बीच तलाक और भरण-पोषण का मामला फिलहाल रायगढ़ के कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन है। बिना सहमति खाते में जुड़वाया अपना नाम शिकायत में महिला ने बताया कि उसके नाम से ग्रामीण बैंक, भूपदेवपुर में बचत खाता संचालित है, जिसमें वह लंबे समय से राशि जमा कर रही थी। आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में आवेदन देकर खाते में अपना नाम जुड़वाया और उसे ज्वाइंट अकाउंट बनवा लिया। 3 जुलाई को निकाले 28.04 लाख रुपए महिला के अनुसार, दोनों के अलग रहने के दौरान 3 जुलाई को मनोज डनसेना ने खाते से 28 लाख 4 हजार 710 रुपए निकाल लिए। बाद में जब वह खुद बैंक से पैसे निकालने पहुंची, तब उसे खाते से पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के बाद महिला ने परिजनों को जानकारी देने के बाद भूपदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस बैंक दस्तावेजों और खाते से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *