Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ड्राई, मानसून की हुई विदाई:बठिंडा में तापमान 37.1 डिग्री पहुंचा; इस सीजन में सामान्य से 38% कम बारिश




पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून लगभग विदा हो चुका है। अब मौसम ड्राई बना हुआ है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 37.1 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के बाकी हिस्सों से भी लौट चुका है। पंजाब और चंडीगढ़ में अभी बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं है। उत्तर दिशा से शुष्क हवाएं चलने के कारण अगले दो दिन मौसम मुख्य रूप से साफ और ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 और 7 अक्टूबर को पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिश के आसार हैं। इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ सकता है। अभी पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश के इस दौर के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह-रात की ठंडक बढ़ने का रास्ता साफ होगा। IMD के पूर्वानुमान में 8 से 14 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। पंजाब में बिजली की मांग 9,291 मेगावाट पंजाब में रविवार सुबह बिजली की मांग 9,291 मेगावाट रही। राज्य ने 3,962 मेगावाट बिजली बाहर से ली, जबकि 5,331 मेगावाट बिजली राज्य में ही पैदा हुई। बिजली की तय सप्लाई 4,105 मेगावाट थी। यानी तय सप्लाई के मुकाबले 143 मेगावाट कम बिजली ली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *