Headlines

भिवानी की बेटी से हांसी में दहेज प्रताड़ना:5 महीने की गर्भवती को मारपीट करके घर से निकाला, बोली- बच्चा गिराने की धमकी दी




भिवानी की बेटी को हांसी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। वहीं अब वह 5 माह की गर्भवती थी, तो उसे सुसराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। इससे पहले दहेज के लिए मारपीट की और बच्चा गिराने तक की धमकी दी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के ढाणा रोड निवासी उषा ने भिवानी पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी हिसार के हांसी जिले के हीरा की ढाणी निवासी वजीर के साथ 13 जुलाई 2016 को की थी। शादी में उसके माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। कुछ समय ससुराल में वैवाहिक जीवन ठीक रहा, लेकिन बाद में दहेज कम लाने की वजह से ससुराल वाले तंग करने लगे। 2023 में महिला थाना में शिकायत दी थी। लेकिन पंचायती तौर पर समझौता कर लिया और वह ससुराल चली गई। उस समय ससुराल वालों ने कहा था कि वे मारपीट नहीं करेंगे और दहेज की डिमांड नहीं करेंगे। पति ने शराब पीकर दी गाली
उसने कहा कि 12 मई को उसका पति शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उसके जेठ ने भी सिर के बाल पकड़ लिए और जेठानी ने हाथ पकड़ लिए। ससुर ने थप्पड़ मारे। उसकी बहन मनीषा भी वहीं विवाहित है, उसने बीच बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी झगड़ा किया। उसे व उसकी बहन को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसने अपने 2 बच्चों के साथ बड़ी मुश्किल से रात गुजारी। वहीं सुबह ससुराल वालों ने फिर मारपीट की और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने माता-पिता के पास भिवानी आ गई। वह 5 माह की गर्भवती भी है, उसके पेट में पल रहे बच्चे को गिराने की भी धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *