![]()
किशनगंज जिले को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। सरकार ने जिले में पांच रेलवे ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी दे दी है। अब इन प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इनमें से एक ओवरब्रिज किशनगंज शहर में, दो ठाकुरगंज और दो पोठिया प्रखंड में बनेंगे। इनके बनने से ट्रेन गुजरने पर सड़क यातायात नहीं रुकेगा। गाड़ियां बिना बाधा के ऊपर से आ-जा सकेंगी। अभी फाटक बंद होने पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे जाम लगता है। एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को भी इंतजार करना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से रेल यातायात होगा अलग क्रॉसिंग पर बढ़ते ट्रैफिक से हादसों का खतरा रहता है। ओवरब्रिज बनने से सड़क और रेल यातायात अलग होगा, जिससे सुरक्षा बेहतर होगी। जिला जमीन अधिग्रहण अधिकारी अक्षयवट तिवारी ने बताया कि इसके लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।
Source link
किशनगंज में बनेंगे 5 रेलवे ओवरब्रिज:फाटक जाम से मिलेगी राहत, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा
