Headlines

रायपुर में अग्राथॉन-4.0 में लोगों ने लगाई देशभक्ति की दौड़:‘वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन’ का दिया संदेश, देशभर से पहुंचे धावकों ने बढ़ाया उत्साह




अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा मंडल की ओर से रविवार को मरीन ड्राइव में अग्राथॉन 4.0 ‘वंदे मातरम्-रन फॉर नेशन’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुई इस दौड़ में करीब 3500 से 4000 लोगों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और नोएडा से भी प्रतिभागी पहुंचे। कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवनीश शरण सिंह ने दौड़ में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नगर निगम आयुक्त समबीत मिश्रा, बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और भाजपा कोषाध्यक्ष राम गर्ग सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। माई भारत की ओर से मिला सम्मान अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि अग्राथॉन स्वास्थ्य, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला अभियान है। अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान माई भारत की ओर से अग्रवाल युवा मंडल का सम्मान भी किया गया। सामाजिक सहभागिता का संदेश आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग राज्यों से लोगों का रायपुर पहुंचना आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। अग्राथॉन 4.0 ने दौड़ के माध्यम से फिटनेस, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *