![]()
भिवानी पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा की वोट चोरी भाजपा नहीं, कांग्रेस का चरित्र है। पहले इंदिरा गांधी और फिर दीपेंद्र हुड्डा वोट चोरी से सांसद बने। उन्हें एशियन गेम्स में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर इसे पीएम मोदी व सीएम नायब के प्रयासों का परिणाम बताया। बहल की अनाज मंडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें अर्चना गुप्ता खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंची। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों व SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि वोट चोरी व SIR को लेकर कांग्रेस गुमराह कर रही है। वोट चोरी कांग्रेस के चरित्र में है। अर्चना गुप्ता ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी वोट चोरी से सांसद बनी और जब इलाहाबाद HC ने रोक लगाई तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा दिया। अब दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके चुनाव मे DC चंद्रशेखर ने मदद की। अर्चना ने कहा कि DC कैसे मदद कर सकता है, लोगों की जबरन वोट डलवाई होगी। वोट चोरी करने वाली कांग्रेस का हुआ सफाया
अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्षों वर्ष वोट चोरी करने वाली कांग्रेस का अब सफाया हो चुका है। साथ ही कहा कि कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुका, इनके पास ना नेता ना नियत। वहीं एशियन गेम में हरियाणा के खिलाड़ियों के डंके पर उन्होंने कहा कि ये PM मोदी के खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का परिणाम है। हरियाणा CM नायब सैनी ने भी खिलाड़ियों के लिए व्यामशालाए व योगशालाएं खुलवाई। उन्होंने कहा कि CM नायब सैनी विजेता खिलाड़ियों को बड़ी राशि इनाम राशि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि PM व CM के इन्हीं प्रयासों से देश व प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर बेहतर परिणाम दे रहे हैं। किसानों की नहरी पानी की मांग पर गुप्ता ने कहा कि CM ने 4-5 राज्यों के साथ पानी को लेकर समझौता किया है। अब हरियाणा को पहले से ज्यादा पानी मिलेगा।
Source link
BJP प्रदेशाध्यक्ष ने भिवानी में चलाया ट्रैक्टर:बोली- वोट चोरी कांग्रेस का चरित्र, इंदिरा गांधी व दीपेंद्र वोट चोरी से सांसद बने
