Headlines

अंबाला में मां-बेटी समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:महिला के कब्जे से सवा किलो गांजा मिला, हेरोइन केस में पंजाब का आरोपी पकड़ा




अंबाला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मां-बेटी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महेश नगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई महिला के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपनी मां के भी इसमें शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने सूचना के आधार पर महेश नगर थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर के पास दबिश दी। यहां पुलिस ने संदिग्ध महिला को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 207 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मां का नाम सामने आया पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी मां भी नशे के अवैध कारोबार में उसके साथ शामिल है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला की मां को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से नशे की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की गई। पंजाब का हेरोइन तस्कर गिरफ्तार वहीं दूसरे मामले में सदर थाना में दर्ज 270 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस ने पंजाब के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई सतप्रकाश, एएसआई अमरजीत सिंह और टीम ने कार्रवाई करते हुए गगन सोंधी निवासी अर्जुन नगर, थाना नवी बारादरी, जिला जालंधर (पंजाब) को काबू किया। इस मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। NDPS एक्ट में केस, दोनों जेल भेजीं मामले में महेश नगर थाने में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *