![]()
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला सचिव अखिलेश मिश्रा को थाने लाने वाले चौकी इंचार्ज अरुण कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने गाय के इलाज के बहाने सचिव को घर से बुलाया और थाने ले आए। ये कार्रवाई रविवार की रात की गई। यह घटना 3 अक्टूबर की रात हुई, जब चौकी इंचार्ज गौतम अखिलेश मिश्रा के घर पहुंचे। उन्होंने गौवंश के एक्सीडेंट का बहाना बनाया और कहा कि डॉक्टर गौ रक्षक संघ के सदस्य की मौजूदगी में इलाज करेंगे। उसके बाद सचिव उनके साथ थाने लाया गया और बैठा दिया।
सचिव को कई घंटे थाने में बैठाया गया, तो संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। उसके बाद तिलहर थाना प्रभारी ने उनको काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन पदाधिकारी कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। फिर आलाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया था जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी गयी। शिकायत के बाद जांच हुई और रविवार रात चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, चौकी इंचार्ज के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं। इस घटना के अलावा, शाहजहांपुर में 30 अन्य दरोगाओं का भी ट्रांसफर किया गया है। सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।
Source link
गौरक्षक सचिव को थाने लाने वाले दरोगा लाइन हाजिर:गाय के इलाज के बहाने घर से बुलाया, शाहजहांपुर में 30 दरोगाओं का ट्रांसफर भी हुआ
