Headlines

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को चंबल-रिवर फ्रंट AI का कमाल लगा:सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स से पूछा- क्या सच में इतना सुंदर है?; कोटा को अपनी ट्रेवल लिस्ट में किया शामिल




बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने कोटा के चंबल रिवर फ्रंट की तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया की भी सराहना की। उन्होंने आगे लिखा- ‘हम में से ज्यादातर लोगों के लिए कोटा का नाम सुनते ही कोचिंग इंडस्ट्री और वहां छात्रों पर पड़ने बाले भारी दबाव से जुड़े दुखद विवाद याद आते हैं, लेकिन कोटा का एक ऐसा भी पहलू है, जिसके बारे में मुझे बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी।’ फॉलोअर्स से पूछा-क्या कोई वहां गया है? आनंद महिंद्रा को एक बार तो रिवर फ्रंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कमाल लगा। अब उन्होंने कोटा को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से भी पूछा-क्या कोई वहां गया है? क्या असलियत भी तस्वीरों जितनी ही शानदार है?’ पहले कोटा शहर के ट्रैफिक सिग्नल फ्री मॉडल की भी सराहना कर चुके चंबल नदी के दोनों किनारों पर 2.75 किलोमीटर में फैले इस फ्रंट में शानदार घाट, फव्वारे और बेहतरीन पब्लिक स्पेस है, जो इसे स्वास बनाते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कोटा के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की हो। इससे पहले वे कोटा शहर के ट्रैफिक सिग्नल फ्री मॉडल की भी सराहना कर चुके हैं। तब भी उन्होंने कोटा के इस प्रयोग को देश के बाकी शहरों के लिए एक नजीर बताया था। देखिए- चंबल रिवर फ्रंट की PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *