Headlines

सिंगरौली में खड़ी बोलेरो से टकराई कार, चालक सुरक्षित:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची; नुकसान की भरपाई पर दोनों पक्षों में समझौता




सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हो गया। शक्तिनगर निवासी दीपांशु गुप्ता प्रयागराज से लौट रहे थे। जियावन क्षेत्र में कार चलाते समय उन्हें नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हादसे में कार चालक दीपांशु गुप्ता बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार का नंबर MP17 CC 1686 और बोलेरो का नंबर MP53 CA 7531 बताया गया है। नुकसान की भरपाई पर दोनों पक्षों में समझौता हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। समाजसेवी अतुल पाठक ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बोलेरो में हुए नुकसान की भरपाई पर सहमति बनी। जियावन थाना प्रभारी एलएन द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों वाहन चालकों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत चल रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *