![]()
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने सोमवार को संगरूर में बड़ा कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय के तीनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दफ्तर परिसर का पूर्ण रूप से घेराव कर लिया। डीसी के दफ्तर छोड़ने और अधिकारियों को भेजने पर भड़के किसान किसान नेताओं ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने और सरकार के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करवाने का ठोस आश्वासन चाहते थे। लेकिन किसानों के प्रशासनिक परिसर पहुँचने से पहले ही डीसी मैडम अपने दफ्तर से निकल गईं और उन्होंने अपने अन्य मातहत अधिकारियों को भी कार्यालय से जाने का निर्देश दे दिया। प्रशासनिक प्रमुख के इस रवैये से किसान बेहद आक्रोशित हो गए और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दफ्तर के सभी गेट बंद कर दिए। पुराने धरने का जिक्र: ‘पिछली बार खिड़की से बाहर निकलने का वीडियो हुआ था वायरल’ प्रदर्शनकारी किसानों ने याद दिलाया कि इससे पहले भी वे अपनी मांगों को लेकर 16 दिनों तक लगातार धरने पर बैठे रहे थे। उस समय भी डीसी मैडम ने मुख्य स्टेज पर आकर किसानों को भरोसा देने से साफ इनकार कर दिया था। उस दौरान वे दफ्तर के पिछले हिस्से में एक मकान की खिड़की के जरिए बाहर निकली थीं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किसान नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे सरकार तक अपना मांग पत्र पहुँचाने और सरकार के साथ सीधी वार्ता तय कराने की माँग पर अड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक जिला प्रशासन या सरकार की ओर से उन्हें मांगों के समाधान का कोई ठोस और लिखित भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक डीसी दफ्तर के तीनों गेट बंद रहेंगे और यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रहेगा।
Source link
संगरूर में किसानों ने डीसी ऑफिस के गेट बंद किए:डीसी मैडम पहले ही ऑफिस से निकलीं, मांगे पूरी होने तक आंदोलन का ऐलान
