![]()
चंडीगढ़ में आपदा जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स को तैयार किया जा रहा है। सोमवार से सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MGSIPA) में सिविल डिफेंस वालंटियर्स के चौथे बैच की 5 दिन की ट्रेनिंग शुरू हुई। यह प्रशिक्षण 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CDMA), चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब सरकार के MGSIPA के सहयोग से किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन, जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी, यूटी चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। आपदा के समय तुरंत मदद करने पर जोर निशांत कुमार यादव ने कहा कि आपदा के समय तैयार रहना, व्यावहारिक प्रशिक्षण और आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने वालंटियर्स से ट्रेनिंग का पूरा लाभ उठाने की अपील की, ताकि आपात स्थिति में वे लोगों की मदद करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। पहले बैचों के 419 वालंटियर्स की ट्रेनिंग दिखाई उद्घाटन सत्र में ट्रेनिंग के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान पहले के बैचों में प्रशिक्षण ले चुके 419 सिविल डिफेंस वालंटियर्स की ट्रेनिंग जर्नी पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। कार्यक्रम में SDM सेंट्रल खुशप्रीत कौर, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस राजीव तेवारी, संजीव कोहली, डॉ. बालकृष्ण और MGSIPA के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर के लीड कर्नल अतुल पांडे मौजूद रहे। MGSIPA की फैकल्टी इंजीनियर नितिका सिंगला ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कर्नल अतुल पांडे ने मुख्य वक्तव्य दिया। सर्च-रेस्क्यू से लेकर CPR तक सिखाया जाएगा 5 दिन की ट्रेनिंग के दौरान वालंटियर्स को सिविल डिफेंस, सर्च एंड रेस्क्यू, फायर सेफ्टी और आपदा के दौरान बचाव कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) आपात स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। वालंटियर्स को फर्स्ट एड, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), CPR, ट्रायेज, भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट, घटना के दौरान तत्काल कार्रवाई और आपातकालीन समन्वय के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ट्रेनिंग में फील्ड विजिट और सिमुलेशन आधारित अभ्यास भी शामिल होंगे। समुदाय स्तर पर तैयार होंगे प्रशिक्षित रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण का उद्देश्य सिविल डिफेंस वालंटियर्स को समुदाय स्तर पर आपदा के समय तुरंत मदद करने में सक्षम बनाना है। प्रशासन के मुताबिक, प्रशिक्षित वालंटियर्स आपात स्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने के साथ शहर को सुरक्षित और आपदाओं से निपटने के लिए अधिक तैयार बनाने में मदद करेंगे।
Source link
चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की 5 दिन की ट्रेनिंग:चौथे बैच में वालंटियर्स को आपदा से निपटने की ट्रेनिंग; सर्च-रेस्क्यू, फायर सेफ्टी-CPR का प्रशिक्षण
