![]()
कोरबा शहर के व्यस्त निहारिका इलाके में स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संस्थान के कर्मचारी बाथरूम के अंदर फर्श पर बैठकर बर्तन धोते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने यह दृश्य अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने बताई पानी नहीं आने की वजह वीडियो सामने आने के बाद ग्राहक ने कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों की ओर से दावा किया गया कि कुछ तकनीकी परेशानी के कारण पानी उपलब्ध नहीं था, इसलिए इमरजेंसी में वहां बर्तन धोए जा रहे थे। हालांकि, लोगों का कहना है कि टॉयलेट में बर्तन धोना स्वच्छता मानकों के खिलाफ है और इससे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण मामला संज्ञान में आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ न्यू दिल्ली स्वीट्स पहुंचे और संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक वीडियो विभाग के संज्ञान में आया था, जिसमें टॉयलेट में बर्तन धोते हुए दृश्य दिखाई दे रहा था। निरीक्षण के दौरान संचालकों ने बताया कि उस दिन पानी नहीं आ रहा था, इसलिए वर्कर्स के कुकर आदि टॉयलेट में धोए जा रहे थे। अधिकारी के अनुसार, संस्थान के पास ट्रेडिंग लाइसेंस है और यहां अन्नकूट, इडली, डोसा जैसे खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचे जाते हैं अधिकारी बोले- टॉयलेट में बर्तन धोना पूरी तरह अनहाइजीनिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्कर्स के बर्तन हों या ग्राहकों के, टॉयलेट जैसी जगह पर बर्तन धोना पूरी तरह अनहाइजीनिक है और यह खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यह आशंका बनना स्वाभाविक है कि वहां ग्राहकों को परोसे जाने वाले बर्तन भी धोए जा रहे हों। इससे खाद्य स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। 2-3 दिन में सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संस्थान को वॉश एरिया को टॉयलेट से अलग करने के निर्देश दिए हैं। संचालक को सुधार सूचना भी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक, 2 से 3 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य स्वच्छता के मानकों से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
निहारिका न्यू-दिल्ली स्वीट्स में टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन:खाद्य विभाग की जांच में अनहाइजीनिक व्यवस्था मिली, 3 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस निलंबन
