![]()
हरियाणा के कैथल में पुलिस ने गली में बनाए गए एक होटल पर अचानक रेड मारी तो वहां अफरातफरी मच गई। होटल के गेट का शटर आधा डला हुआ था। पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां तीन लड़कियां कमरों में छुपी हुई मिलीं। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। एक युवक भी इनके साथ पकड़ा गया। कमरों से कपड़ों के कुछ बैग भी मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद होटल मैनेजर को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। हरियाणा और पंजाब के अमृतसर से ये लड़िकयां बुलाई गई थीं। प्रति ग्राहक 1200 रुपए लिए जा रहे थे। होटल मैनेजर अपना कमीशन काटकर लड़कियों को दे देता था। फिलहाल, पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कृष्णा होटल पर रेड के PHOTO कैसे पुलिस होटल तक पहुंची, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… प्रत्येक ग्राहक के लिए जा रहे थे 1200 रुपए पुलिस के मुताबिक, होटल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक से 1200 रुपए लिए जा रहे थे। इन 1200 रुपए में से होटल मैनेजर अपना कमीशन काटकर बाकी लड़कियों को दे देता था। पुलिस ने होटल का कस्टमर रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया है, जिससे पता किया जा रहा है कि पिछले दिनों कौन-कौन यहां आया। 2 साल से चल रह होटल, अब रेड पड़ी पुलिस के मुताबिक, होटल मैनेजर से पूछताछ में पता चला कि उसने यह होटल 2 साल पहले शुरू किया गया है। वह यहां सेक्स रैकेज कब से चला रहा है? पुलिस इस बारे में उससे पूछताछ कर रही है। डीएसपी रोहताश ने बताया कि पूछताछ और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
होटल में पकड़ी गईं हरियाणा-पंजाब की लड़कियां:कैथल पुलिस की रेड, छोटे-छोटे कमरों में छुपी बैठी थीं; मैनेजर भी पकड़ा, प्रति ग्राहक ₹1200 लेता था
