Headlines

चंडीगढ़ में PU के पास युवती से छेड़छाड़:पीड़िता ने थार सवार 2 युवकों का वीडियो बनाया; बोली- आंख किसे मार रहा था




चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के पास सेक्टर-15 की मार्केट में थार गाड़ी में सवार 2 युवकों ने कथित तौर पर एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती का आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे देख आंख मारी। साथ ही अश्लील इशारे किए। युवती ने इन युवकों वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इन लड़कों के खिलाफ पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। इस वजह से इन लड़कों की पहचान नहीं हो पाई। अपना वीडियो बनता देख कुछ ही देर में ये युवक मौके से अपनी गाड़ी लेकर भाग गए थे। पुलिस अब इनकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। वीडियो में क्या दिख रहा यह वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि 2 युवक काले रंग की धार गाड़ी की फ्रंट सीटों पर बैठे हैं। एक युवक गाड़ी को ड्राइव कर रहा है, जबकि दूसरा ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठकर युवती से बहस कर रहा है। इन दोनों को फोकस करते हुए ही वीडियो शूट किया जा रहा है। वह युवती ही इस वीडियो को बना रही है, जिसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ हुई। हालांकि, वह खुद इसमें नहीं दिख रही। आसपास ट्रैफिक चलता दिख रहा है। पढ़िए, युवक और युवती के बीच वीडियो में क्या बातचीत हो रही युवती: कर, तू कर अब, क्या कर रहा था तू, वह कर फिर से।
युवक: मैं तो कुछ नहीं कर रहा। युवती: नहीं, तू कर जो कर रहा था।
युवक: यार हद हो गई। मैं तो कुछ नहीं कर रहा। मैं बाहर निकलूं क्या? युवती: हां, कर जो तू कर रहा है।
युवक: मैंने तो कुछ किया ही नहीं। युवती: कुछ नहीं किया तूने?
युवक: नहीं किया। युवती: तो फिर तू ऐसे तंग क्यों कर रहा है?
युवक: हद हो गई यार। मैंने क्या किया? (फोटो) खींच रही है तू? युवती: हां, मैं (फोटो) खींच रही हूं।
युवक: बाहर आ जाऊं क्या? युवती: बाहर नहीं, तू यहां से निकल जा।
युवक: मैंने आपको कुछ कहा? युवती: तू आंख किसे मार रहा था? मैं अंधी हूं? मुझे दिखाई नहीं देता क्या?
युवक: तूने मेरी फोटो खींची है न? इसमें देखकर बता मैंने कहां आंख मारी है? (इतना कहने के बाद ही युवक अपनी गाड़ी लेकर निकल जाते हैं।) यहां देखिए, घटना का पूरा वीडियो पुलिस बोली- मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में जब पुलिस स्टेशन-11 के अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन इससे संबंधित कोई शिकायत किसी की ओर से नहीं की गई। पुलिस का कहा है कि लड़की ने खुद घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, उसने पुलिस को इस बारे में सूचना देकर कोई कार्रवाई की बात नहीं कही है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे पुलिस का कहना है कि घटना का खुद संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई है। सेक्टर-15 मार्केट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि थार और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा सके। पुलिस वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *