Headlines

हरियाणा में अराजकीय अस्थाई विद्यालय संबद्धता फार्म की तिथि बढ़ाई:31 तक जमा किए जाएंगे, 8 हजार रुपए शुल्क लगेगा, इसके बाद लेट फीस लगेगी




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों से संबद्धता आवेदन मांगे हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि स्कूल 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 8 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने वाले स्कूल 1 नवंबर से 10 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 5 हजार रुपए विलंब शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। संबद्धता शुल्क एचडीएफसी बैंक के गेटवे पेमेंट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय, अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों और गुरुकुल/विद्यापीठों के लिए संबद्धता फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब संबंधित संस्थाएं 16 अक्टूबर तक 5 हजार रुपए विलंब शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। बोर्ड ने संस्थानों के मुखियाओं से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने को कहा है। संबद्धता के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। स्कूलों और संस्थानों को आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इस संबंध में बोर्ड की ओर से पहले जारी की गई अन्य सभी हिदायतें पहले की तरह लागू रहेंगी। हेल्पलाइन नंबर जारी उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300, 254302 या बोर्ड कार्यालय की संबद्धता शाखा के दूरभाष नंबर 01664-244171 से 176 Ext.111 पर किसी भी कार्य-दिवस में 9 बजे से 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबद्धता शाखा की ई-मेल asaffi@bseh.org.in पर भी सूचना भेजी जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *