Headlines

एमजीएम में रैगिंग करने वाले छात्र हॉस्टल से निष्कासित:25-25 हजार रुपए जुर्माना, रात 12 से 2 बजे के बीच 2 दिन हॉस्टल पहुंचे थे आरोपी




एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के 26 छात्रों से रैगिंग करने के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने सोमवार को सत्र 2024 के 14 और सत्र 2025 के तीन समेत 17 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। 25-25 हजार रुपए का दंड लगाया गया है। सत्र 2024 के सभी 14 आरोपी छात्रों को अगले 15 दिनों तक क्लास करने से रोक दिया गया है। वहीं, सत्र 2025 के तीन छात्रों को 8 अक्टूबर से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया है।
कोल्हान यूनिवर्सिटी को इन तीनों के परीक्षा परिणाम जारी करने पर भी रोक लगाने को कहा गया है। कार्रवाई की जानकारी एनएमसी को दी गई है। ऑडियो-वीडियो से रैगिंग की पुष्टि: नए सत्र के छात्रों ने कॉलेज के एंटी रैगिंग सेल और एनएमसी को लिखित शिकायत देकर 2024 और 2025 बैच के छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *