![]()
लुधियाना में स्पेशल सेल की पुलिस ने नशा तस्करों पर करवाही करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। डाबा कॉलोनी इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन और कैश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 5 अक्टूबर को इलाके में गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान जब पुलिस पार्टी गली नंबर 04, डाबा कॉलोनी की तरफ मुड़ी तो उन्होंने देखा कि एक घर के बाहर कुछ युवक संदिग्ध हालत में एक-दूसरे को काले रंग का मोमी (प्लास्टिक) लिफाफा पकड़ा रहे थे। पुलिस को उन पर शक हुआ और तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। जब उनके लिफाफे और बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे की यह बड़ी खेप और ड्रग मनी बरामद हुई।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है नितिन और पवन राय दोनों निवासी डाबा कॉलोनी,लुधियाना के रहने वाला है जबकि अंकित कुमार सूरज नगर, शिमलापुरी, लुधियाना का रहने वाला है पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 किलो 134 ग्राम हेरोइन 1 लाख 5 हजार रुपये की ड्रग मनी,वजन तौलने वाले 4 डिजिटल कांटे (तराजू),80 खाली लिफाफियां और एक नीले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया है। पुलिस ने थाना शिमलापुरी में 5 अक्टूबर को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21C/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 201 दर्ज की है। इस पूरे ऑपरेशन को स्पेशल सेल के एसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
Source link
लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:3 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक ड्रग मनी भी बरामद
