Headlines

फरीदकोट में BA की छात्रा ने की सुसाइड:चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया, पिता बोले- लड़के परेशान करते थे




फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता के मुताबिक, अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे तंग करते हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अदिति (22) के रूप में हुई है, जो सरकारी बलजिंदरा कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। मामला मोहल्ला सेठियां का है। पुलिस को दिए बयान में पिता अनिल जैन ने बताया कि उनकी छोटी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे लड़के
अदिति ने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अदिति कॉलेज से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिवार ने उसे आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आई। चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया
परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अदिति ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी बोले- सभी पहलुओं से जांच जारी
जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्त सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *