Headlines

तरनतारन में खेतों में मिला अज्ञात का शव:72 घंटे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, मौत के कारणों की जांच




तरनतारन जिले के गांव सेरो रोही स्थित खेतों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना टेलीफोन कंट्रोल रूम तरनतारन के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त होते ही थाना सरहाली की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया मामले में थाना सरहाली पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को रपट नंबर 21 दर्ज कर ली है। मृतक की शिनाख्त के लिए उसके शव को सिविल अस्पताल तरनतारन की मोर्चरी (शवगृह) में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच जारी और पुलिस की अपील पुलिस की ओर से व्यक्ति की पहचान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। साथ ही इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि व्यक्ति की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई है। थाना सरहाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस अज्ञात शव या किसी लापता व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *