Headlines

बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर से टकराए, दो युवकों की मौत:नेशनल हाइवे 43 में हादसा, एलुमिना प्लांट से घर लौट रहे थे युवक,1गंभीर




नेशनल हाईवे 43 में बीती रात तेज रफ्तार बाइक सड़क में ब्रेकडाउन हालत में खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बतौली क्षेत्र के तीन युवक सिलसिला स्थित कुदरगढ़ी एल्मुनियम फैक्ट्री में सेकेंड शिफ्ट में काम करने वाले तीन युवक ड्यूटी ऑफ होने के बाद बाहर निकले। तीनों तीन युवक बाइक से बतौली की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 43 में चिरंगा मोड़ के पास तेज रफ्तार में बाइक ब्रेकडाइन हालत में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से जा टकराई। दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर घटनास्थल से कुछ दूर पर निवासरत राजेश कुमार गुप्ता टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। तीन युवकों को गंभीर अवस्था में घायल देखकर सूचना डायल 112 टीम को दी। डायल 112 की टीम ने तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अजय प्रधान पिता महेश प्रधान (22 वर्ष) निवासी ग्राम भटको एवं मुन्ना राम पिता राजनाथ राम (22 वर्ष) की मौत हो गई। तीसरा सवार राजमोहन पैंकरा पिता सुंदर पैंकरा (27 वर्ष) निवासी बासेन को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर परिजन बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों के शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनांे को सौंप दिया गया है। दोनों मृतक करीब दो सालों से एलुमिना फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जहां हादसा हुआ, वह स्थल ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। अंबिकापुर से पत्थलगांव तक नेशनल हाईवे में कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट हैं, जहां अकसर हादसे होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *