Headlines

चांडिल में ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल; पॉलीटेक्निक कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा




सरायकेला खरसावां स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की जान चली गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल छात्र का नाम समीर दास है। दोनों छात्र गम्हरिया के रहने हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घायल समीर को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल समीर का इलाज शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *