![]()
कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम देवडोंगर में तेज बाढ़ के कारण पुलिया ढह गई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। दुधावा जलाशय के नीचे बसे देवडोंगर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली पुलिया तेज बहाव में बह गई है। पुलिया नहीं होने से स्कूली बच्चों को करीब 6 किलोमीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बांध का पानी छोड़ने पर नदी पार करना मुश्किल ग्रामीणों ने बताया कि बांध का पानी छोड़े जाने के बाद नदी पार करना मुश्किल हो जाता है। इससे किसानों और आम लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने खजरावन से देवडोंगर मार्ग पर करीब 300 मीटर लंबे और बड़े पुल के निर्माण की मांग की है। कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए ग्रामीणों ने अपनी समस्या की जानकारी कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार को दी है। कलेक्टर ने स्थानीय एसडीएम को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।
Source link
बाढ़ में बह गई पुलिया,6km घूमकर स्कूल जा रहे बच्चे:कांकेर में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा; 300 मीटर लंबे पुल की मांग
