![]()
मंच पर एक तरफ 6 महीने की बच्ची होगी, तो दूसरी तरफ 83 साल की दादी। दादी शबरी का किरदार निभाएंगी। स्कूली छात्राओं से लेकर गृहिणियां, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, IT प्रोफेशनल, कारोबारी, रियल एस्टेट से जुड़ी महिलाएं रामायण में अलग-अलग किरदार निभाएंगी। 108 से ज्यादा महिलाएं एक ही मंच पर रामायण को जीवंत करेंगी। मोहाली के पीरमुच्छल्ला स्थित चिनार होम्स में 11 से 20 अक्टूबर तक 5वीं महिला रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन संस्था ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, इसे दुनिया की पहली डिजिटल महिला रामलीला के रूप में पेश किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में जारी किया गया। रामलीला में इस बार क्या होगा खास, जानिए… संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से भी जुड़ी रहे
‘जड़ों से जुड़ो’ की अध्यक्ष और पंजाब BJP की प्रदेश सचिव एकता नागपाल ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ रामलीला नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, संस्कार और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का मंच है। उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़े, लेकिन अपनी जड़ों, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से भी जुड़ी रहे।
Source link
83 साल की बुजुर्ग निभाएंगी रामायण में किरदार:मोहाली में 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला; हरियाणा CM नायब सैनी करेंगे उद्घाटन
