![]()
अंबाला जिले के गांव धूलकोट में 27 सितंबर को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर जाने से 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत और कई के घायल होने के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग (HHRC) ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के न्यायिक सदस्य कुलदीप जैन ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अंबाला के उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर पूरी रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं, तो यह निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के ‘जीवन और सुरक्षा के अधिकार’ से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। आयोग ने नगर निगम आयुक्त, अंबाला से हादसे से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। तब तक विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाने क निर्देश जाीर किए गए हैं। नगर निगम से पूछे गए 5 सवाल.. पुलिस और DC से भी मांगी गई स्टेटस रिपोर्ट निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच के निर्देश मानवाधिकार आयोग ने अधिकारियों से यह भी पूछा है कि क्या ढही हुई इमारत का कोई स्ट्रक्चरल/तकनीकी विशेषज्ञ मूल्यांकन कराया गया है? यदि ऐसा हुआ है, तो उसकी रिपोर्ट पेश की जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसका प्लान भी मांगा है।
Source link
अंबाला में 3 मंजिला इमारत ढहने से 6 मौतों का:मानवाधिकार आयोग को DC-SP और निगम आयुक्त को नोटिस; पूछा- नक्शा पास था या नहीं?
