Headlines

रायपुररानी में सेवा सेतु कैंप से बिजली विभाग गायब:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, बोले- बिजली मंत्री अनिल विज से करेंगे शिकायत




सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला जिले के बरवाला स्थित सामुदायिक केंद्र में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना रहा। हालांकि कैंप में बिजली विभाग की ओर से कोई कर्मचारी या अधिकारी नजर नहीं आया, जिसे लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नाराजगी जताई। कैंप का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कैंप में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। वहीं, कैंप में बिजली विभाग की ओर से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बिजली मंत्री से की जाएगी शिकायत : ज्ञानचंद ज्ञानचंद गुप्ता ने मौके पर मौजूद डीडीपीओ विशाल पराशर से लिखित में बिजली विभाग के कर्मचारी के कैंप में नहीं पहुंचने संबंधी रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि जब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों को एक छत के नीचे बुलाया गया है, तो किसी विभाग का कर्मचारी कैंप में मौजूद नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे बिजली मंत्री अनिल विज से भी शिकायत करेंगे, ताकि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *