Headlines

राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में बारां को प्रोत्साहन पुरस्कार:रंगोली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, 1100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला




इंदौर में 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में बारां संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में टीम को प्रोत्साहन पुरस्कार के तौर पर 1100 रुपए का नकद इनाम मिला। अधिवेशन अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति व दिगंबर जैन महिला महासमिति ने आयोजित किया। इसमें 124 संभागों ने हिस्सा लिया। बारां से अध्यक्ष ललिता टोंग्या के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल था। ललिता टोंग्या व चंद्रकला सेठी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शपथ ली। टीम ने रंगोली, चौकी सजाओ व गोल सजाओ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सचिव रानी नोपड़ा ने बताया, बारां की रंगोली को विशेष सराहना मिली। दल में मैना बड़जात्या, सोनिया जैन, सरला जैन, ललिता शाह, पूर्णिमा सेठी, कुसुम जैन, चंद्रकला पाटनी, लीना जैन शामिल थीं। टीम ने चांदखेड़ी, सुसनेर, तपोभूमि, इंदौर में सुमतिधाम, गोमतगिरी, ढाईद्वीप रचना, नवग्रह जिनालय व बानेड़िया जी अतिशय क्षेत्र के दर्शन किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *