Headlines

नाथूसरी चोपटा में किसानों ने लगाया जाम:डीएपी नहीं मिलने से नाराज, बोले- सुबह से लाइन में लगे, कर्मचारियों ने गोदाम बंद किया




हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा में डीएपी खाद की कमी से गुस्साए किसानों ने सिरसा-भादरा रोड जाम कर दिया। किसान सुबह 5 बजे से इफको केंद्र के आगे लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक उन्हें खाद नहीं मिली। खाद वितरण केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी गोदाम बंद कर चले गए। इससे नाराज किसानों ने रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया और डीएपी खाद देने की मांग को लेकर नारे लगाए। सूचना पर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने केंद्र का ताला खुलवाकर खाद बांटने की मांग रखी। पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे किसान बता दें कि, पिछले कई दिनों से डीएपी खाद की कमी को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। सरसों की बिजाई का समय है, पर खाद नहीं मिल रही। संदीप कुमार, बंसीलाल, निहाल सिंह, कृष्ण कुमार, नीरज समेत कई किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन मिले, पर खाद नहीं दी गई। रुपाणा, शाहपुरिया, हजीरा, नाथूसरी कलां जैसे कई गांवों के किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *