![]()
उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर उन्हेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। नागझिरी-नागदा रोड पर सांई कृपा ढाबे के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने आगे चल रही दो अर्टिगा कारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क से उतर नीचे चली गई। हादसे में कारों को भी काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस ने आगे चल रही कार को मारी टक्कर उन्हेल पुलिस के अनुसार- दीपक चौहान, निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा, अर्टिगा कार से नागदा से इंदौर जा रहे थे। उनके आगे एक अन्य अर्टिगा चल रही थी। सुबह करीब 10 बजे सांई कृपा ढाबे के पास उज्जैन की ओर से आ रही एंबुलेंस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी। इसके बाद एंबुलेंस ने पीछे चल रही दीपक की कार को भी टक्कर मार दी। मामले में अपराध दर्ज किया गया है। एंबुलेंस में नहीं था कोई मरीज हादसे में दीपक के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आई। उनकी कार के दोनों ड्राइवर साइड गेट, रियर व्यू मिरर, डिक्की, टायर और पीछे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी कार के गेट, टायर और चेसिस को नुकसान पहुंचा। घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। न्हेल पुलिस ने चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
उज्जैन-जावरा हाईवे पर एंबुलेंस ने 2 कारों को टक्कर मारी:खाई में गिरी एंबुलेंस, चालक फरार, एक व्यक्ति घायल
