Headlines

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन:प्रतापगढ़ में चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की




दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर पर प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव संसद भवन में पार्टी सांसदों के साथ चुनाव आयोग के मुद्दे पर मार्च कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। अखिलेश यादव की हिरासत की जानकारी मिलते ही सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। आज मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए और अखिलेश यादव की तुरंत रिहाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत से छोड़े जाने की खबर मिली, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शांतनु सिंह, अभिषेक तिवारी, वकार अहमद और मनीष पाल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *