Headlines

महासमुंद में कांग्रेस का मार्च, CEC का पुतला फूंका:गांधी से अंबेडकर चौक तक 'वोट बचाओ-देश बचाओ' नारे लगे; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग




कांग्रेस ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत महासमुंद में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च गांधी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। अंबेडकर चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार बताया। CEC के इस्तीफे की मांग कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए मतदाता के अधिकार को सर्वोपरि बताया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के 2 से 8 अक्टूबर तक चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत किया गया। नेहरू चौक पर पुतला जलाने को लेकर गहमागहमी मार्च के बाद कार्यकर्ता नेहरू चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। पुलिस ने पुतला बुझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुतला पूरी तरह जल गया। इस दौरान मौके पर कुछ देर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़, बागबाहरा जनपद अध्यक्ष केवल चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू, संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *