![]()
पंजाब सरकार के निर्देशों पर मोगा जिला प्रशासन द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य मैराथन का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस संबंध में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह ने विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की और सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जसपिंदर सिंह ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास महाराज जी के मानवतावादी संदेश, उनके सामाजिक समानता के सिद्धांतों और आपसी भाईचारे की शिक्षाओं को घर-घर और युवाओं तक पहुंचाना है। 5 किलोमीटर लंबी होगी दौड़, 1500 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा प्रशासनिक अनुमान के अनुसार इस 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में 1500 से अधिक युवा और जिला निवासी हिस्सा लेंगे। तारीख व समय: 8 अक्टूबर 2026, सुबह 6:30 बजे रूट (Route): सरकारी आई.टी.आई. मोगा से शुरू होकर नेचर पार्क तक जाएगी और वहां से वापस आई.टी.आई. मोगा पर आकर समाप्त होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक जारी, जिलावासियों से शामिल होने की अपील एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने मोगा जिले के निवासियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से इस ऐतिहासिक मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी किया गया है ताकि लोग समय रहते अपना पंजीकरण करवा सकें।
Source link
मोगा में गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर आठ को मैराथन:एडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा, लोगों से शामिल होने की अपील की
