Headlines

इनेलो प्रधान ने इसराना मंडी में किसानों की समस्याएं जानी:मंडी सेक्रेटरी से मुलाकात की, धान खरीद में दिक्कत होने पर आंदोलन की चेतावनी




हरियाणा में धान की खरीद शुरू हो गई है। इनेलो के हलका इसराना प्रधान राजेंद्र जागलान ने मंगलवार को अपने साथियों के साथ नई अनाज मंडी इसराना का दौरा किया और किसानों की समस्याएं जानीं। जागलान ने मंडी सेक्रेटरी पवन नागपाल से किसानों की समस्याओं पर बात की। उन्होंने साफ कहा कि किसानों को गेट पास या धान बिक्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ढेरियों पर जाकर किसानों से परेशानी पूछी। किसानों के साथ खड़ी इनेलो : जागलान राजेंद्र जागलान ने कहा कि इनेलो किसानों के साथ खड़ी है। उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। अगर सरकार ने खरीद में देरी की या किसानों को समस्या हुई, तो पार्टी के बड़े नेता सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिला उप प्रधान भूपेंद्र घणघस ने भी सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, किसानों को परेशानी हुई तो इनेलो बड़ा आंदोलन करेगी। सरकार अक्सर फसल के समय किसानों को धोखा देती है और उनकी फसल सस्ते दामों पर खरीदने की कोशिश करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *