Headlines

सांपला मंडी पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा:बोले- किसानों का एक भी दाना नहीं रहने देंगे, भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना




हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को रोहतक जिले की सांपला की नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने धान और दूसरी फसलों की खरीद व्यवस्था जांची। मंत्री ने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। डॉ. शर्मा ने धान की ढेरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनका एक भी दाना खरीद से वंचित नहीं रहेगा। पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद पर साधा निशाना पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा पिता-पुत्र को अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिख रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को चुनाव के समय ही जनता याद आती है। उन्होंने दावा किया कि गढ़ी-सांपला-किलोई में राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। भाजपा सरकार ने विकास के कई काम किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *