![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र के दोनर डाभा रोड पर मवेशियों से भरी एक पिकअप 5 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पिकअप को देखा। पास जाकर पता चला कि उसमें 12 से ज्यादा मवेशी बुरी स्थिति में भरे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पास में एक और पिकअप भी खड़ा था, जिसमें भी मवेशी भरे थे। दोनों वाहनों के सामने का कांच टूटा हुआ था। पुलिस ने दोनों पिकअप जब्त कर ली हैं और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान एक पिकअप वाहन पलट गया। आरोपी दोनों पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को वाहनों से 12 पशु मिले, इनमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पिकअप जब्त कर लिए गए हैं और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link
धमतरी में गौ-तस्करी कर रही पिकअप 5 फीट नीचे गिरा:तस्कर वाहन छोड़ भागे, पुलिस ने 12 से ज्यादा मवेशी जब्त किए, तलाश जारी
