Headlines

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह को लेकर आठ को कांग्रेस निकालेगी वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च



गुमला| जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर को वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। मार्च में महागठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी स्मारक, गुमला से मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ नगर, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। मार्च में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी विभाग समेत कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रभारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *