![]()
रांची में मंगलवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बावजूद सैकड़ों क्रिकेट प्रशंसक भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले का टिकट खरीदने जेएससीए स्टेडियम के काउंटर पर पहुंचे। बारिश में भीगते हुए प्रशंसक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इधर, भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बुधवार दोपहर 3:40 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से रांची पहुंचेंगी। दोनों टीमें यहां से रेडिसन ब्लू होटल जाएंगी। गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमों का अभ्यास होगा। जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दोनों सत्रों में खिलाड़ियों का अभ्यास होगा। अबतक 18,233 टिकट बिक चुके हैं पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 8033 टिकट बिके थे। दूसरे दिन काउंटर से करीब 10200 टिकट बिके। इस तरह दो दिनों में 18233 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। जेएससीए ने जानकारी दी है कि बुधवार को भी ऑनलाइन टिकट बिक्री जारी रहेगी। जानिए…स्टेडियम में क्या ले जा सकेंगे मैच के दौरान स्टेडियम परिसर में अनावश्यक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जेएससीए ने टिकट काउंटर के पास लाउडस्पीकर लगाया है। इससे लगातार दर्शकों को बताया जा रहा है कि स्टेडियम में केवल टिकट, चाबी और मोबाइल लेकर ही प्रवेश करें। किसी अन्य सामान को रखने की सुविधा परिसर में नहीं होगी। इसलिए दर्शकों से घर से निकलते समय इसका ध्यान रखने की अपील की जा रही है।
Source link
झमाझम बारिश में भी काउंटर पर उमड़ी भीड़:भारत और वेस्टइंडीज की टीम रांची पहुंचेंगी, आज भी ऑनलाइन मिलेंगे टिकट
