Headlines

NEET Result 2026 | Indore Topper Aradhya Garg Secures AIR 110


बेटे की सफलता पर जश्न मनाते हुए आराध्य के माता-पिता।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 11.21 लाख मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

.

मध्यप्रदेश के इंदौर के आराध्य गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 110वीं रैंक हासिल की। जनरल कैटेगरी में उन्हें 85वीं रैंक मिली है। वे इंदौर के टॉपर भी बने हैं। मध्यप्रदेश से इस बार करीब 1.18 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए राज्य के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

देशभर में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक और 138 ने 690 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए। NTA के अनुसार, टॉप स्कोरर्स में 93% से अधिक पहली बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं, जबकि 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। छात्र अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

माता-पिता के साथ आराध्य गर्ग।

माता-पिता के साथ आराध्य गर्ग।

आराध्य के पिता बोले- लगातारी तैयारी करता रहा आराध्य के पिता योगी गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। पिछले वर्ष परीक्षा रद्द होने और लंबे समय तक बनी अनिश्चितता के बावजूद उसने तैयारी जारी रखी। पिछले प्रयास में उसके 700 से अधिक अंक आए थे, जबकि इस बार कठिन प्रश्नपत्र के बावजूद उसने 690 अंक हासिल किए।

उन्होंने बताया कि आराध्य सुबह 7:30 बजे से रात 10 बजे तक कोचिंग और पढ़ाई में व्यस्त रहता था। घर लौटने के बाद भी अगले दिन की रणनीति और तैयारी पर चर्चा करता था। अनुशासन और नियमित अभ्यास उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहे।

आराध्य के पिता योगा एक्सपर्ट आराध्य के पिता योगा एक्सपर्ट हैं। वे नियमित रूप से उसे मेडिटेशन कराते थे, जिससे पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिली। आराध्य कोचिंग के टॉप मेरिट बैच का हिस्सा था, जहां विशेष तैयारी कराई जाती थी।

पेपर लीक के कारण दोबारा हुए थे एग्जाम

पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में दोबारा परीक्षा आयोजित की। अब MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा

पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है।

नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *