Headlines

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की एप्पल वॉच चुराई:पुलिस ने एक को दबोचा; पास से मोबाइल, कैश, गैस सिलेंडर और चूल्हा बरामद




हिसार जिले में थाना अग्रोहा पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज (MAMC) के डॉक्टर के मकान में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गई एप्पल की स्मार्टवॉच, वनप्लस मोबाइल, इंडेन गैस सिलेंडर, इंडक्शन चूल्हा और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि MAMC अग्रोहा में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयंक चौहान (हाल किराएदार हेतराम कॉलोनी) के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एप्पल स्मार्टवॉच, वनप्लस मोबाइल, 10,000 रुपये नकद और रसोई से गैस सिलेंडर व चूल्हा पार कर दिया था। डॉ. चौहान की शिकायत पर अग्रोहा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गांव मीरपुर की ढाणी से बरामद हुआ माल मामले की जांच कर रहे ASI विनोद कुमार ने डिजिटल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरपुर निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया। अदालत से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर गांव मीरपुर स्थित उसकी ढाणी से चुराया गया सारा सामान काले रंग की एप्पल स्मार्टवॉच, वनप्लस स्मार्टफोन, इंडेन गैस सिलेंडर व बजाज का इंडक्शन चूल्हा बरामद कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *