Headlines

रायगढ़ में अवैध साल-सागौन का काफी मात्रा में चिरान पकड़ाया:लंबे समय से चल रही थी लकड़ी तस्करी, उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के एक घर में अवैध साल और सागौन का चिरान किया जा रहा था। तभी मामले की जानकारी उड़नदस्ता टीम को लग गई। उड़नदस्ता टीम ने मौके पर दबिश दी और काफी मात्रा में साल-सागौन का चिरान पकड़ा है। साथ ही अवैध रूप से संचालित आरा मशीन, ट्राली को जब्त किया है। मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के उड़नदस्ता सहायक प्रभारी को सूचना मिली कि घरघोड़ा रेंज के ग्राम ढेरम में रहने वाला अम्बे लाल उरांव 56 साल अपने घर में काफी मात्रा में अवैध रूप से साल-सागौन की लकड़ियों का चिरान कर रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के उच्चाधिकारियों को देते हुए उड़नदस्ता टीम ने दोपहर में मौके पर दबिश दी। जहां जांच करने पर आंगन में काफी मात्रा में चिरान लकड़ी व बाड़ी तरफ आरा मशीन लगा मिला। जिसके बाद अंबेलाल से पूछताछ व दस्तावेज मांगने पर उसने पहले तो टालमटोल जवाब दिया और बाद में कोई कागजात पेश नहीं कर सका। ऐसे में उड़नदस्ता टीम ने मौके पर लकड़ियों का नापजोख करते हुए 100 से अधिक साल-सागौन का चिरान और आरा मशीन व ट्राली का उखाड़कर जब्त किया है।
50 हजार से अधिक के चिरान की संभावना
इसके अलावा 8 नग बड़ा-छोटा कटर मशीन व काफी मात्रा में बढ़ई औजार मिला है। सभी को जब्त कर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक का चिरान होगा, हांलाकि आंकलन के बाद इसके कीमत की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *