Headlines

भुल्लर की पेशी-CBI आरोपी ASI पुलिस लाइन से भेजा:CBI रिश्वत लेते पकड़ा, पुलिस बोली-रूटीन में भेजते, बक्शीखाना तय करता ड्यूटी; SSP से मांगी रिपोर्ट




पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI कोर्ट में पेशी के दौरान लेकर पहुंचा ASI शेर सिंह खुद CBI के रिश्वत केस में आरोपी है। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने अपना पक्ष रखा है। पुलिस लाइन की DSP पूनम दिलावरी ने बताया कि पुलिस लाइन से रूटीन में पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं। किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी किसके साथ लगानी है, यह चंडीगढ़ जिला अदालत में बने बक्शीखाने में तय किया जाता है। बक्शीखाने में जेल से कोर्ट लाए गए कैदियों को रखा जाता है और वहीं से उनकी पेशी कराई जाती है। पुलिस का कहना है कि ऐसे में किस आरोपी के साथ किस पुलिसकर्मी को भेजना है, यह व्यवस्था के तहत तय होता है। अब इस मामले में CBI जज ने चंडीगढ़ SSP से जवाब मांगा है। SSP की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट में यह स्पष्ट होगा कि CBI के रिश्वत केस में आरोपी ASI शेर सिंह की ड्यूटी पूर्व DIG भुल्लर को कोर्ट लाने में कैसे लगाई गई। पुलिस के पास सारा रिकॉर्ड इस मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर ASI शेर सिंह के खिलाफ CBI का रिश्वत केस दर्ज है और उसकी सुनवाई भी CBI कोर्ट में चल रही है तो उसकी ड्यूटी जेल से आरोपी को कोर्ट लाने में कैसे लगा दी गई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि पुलिस लाइन से रूटीन में पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं, जबकि बक्शीखाना तय करता है कि किसके साथ किसकी ड्यूटी लगाई जानी है। अब जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या चंडीगढ़ पुलिस के रिकॉर्ड में शेर सिंह के खिलाफ CBI केस की जानकारी थी और अगर थी तो यह जानकारी बक्शीखाने तक क्यों नहीं पहुंची। CBI कोर्ट के निर्देश के बाद चंडीगढ़ पुलिस को इस पर जवाब देना होगा। जानिए पूरा मामला…… ASI शेर सिंह पहले सेक्टर-43 पुलिस चौकी में तैनात था। CBI के मुताबिक, 11 मार्च 2025 को शेर सिंह और उसके बिचौलिए रिंकू को 54,400 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। CBI के अनुसार, बुड़ैल निवासी दविंद्र सिंह के खिलाफ चेक बाउंस मामले में FIR दर्ज थी और वह अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुका था। आरोप है कि उसे गिरफ्तारी से बचाने के लिए शेर सिंह ने दविंद्र से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। दविंद्र ने इसकी शिकायत CBI से की। इसके बाद CBI ने ट्रैप लगाकर शेर सिंह और रिंकू को 54,400 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई भी CBI की विशेष अदालत में चल रही है। अब इसी रिश्वत केस में आरोपी ASI शेर सिंह की ड्यूटी पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को बुड़ैल जेल से CBI कोर्ट में पेशी के लिए लाने में लगाए जाने पर सवाल उठे हैं। CBI जज के निर्देश के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। हाईप्रोफाइल केस में ड्यूटी क्यों? जब भुल्लर को शेर सिंह सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंचा तो CBI ने इस पर आपत्ति जताई। CBI की ओर से अदालत में सवाल उठाया गया कि जिस पुलिसकर्मी के खिलाफ खुद भ्रष्टाचार का केस चल रहा है, उसे इतने हाईप्रोफाइल रिश्वत मामले में आरोपी की सुरक्षा में कैसे तैनात किया गया। CBI की आपत्ति के बाद जज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ SSP को जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब जांच में यह देखा जाएगा कि शेर सिंह की ड्यूटी भुल्लर की सुरक्षा में किस स्तर पर लगाई गई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन थे। शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की गवाही पूरी भुल्लर के खिलाफ चल रहे रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की गवाही भी गुरुवार को पूरी हो गई। पिछली सुनवाई में आकाश ने अदालत में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा की पहचान की थी। CBI को दिए अपने पुराने बयानों को दोहराया आकाश ने दोनों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए CBI को दिए अपने पुराने बयानों को दोहराया था। गुरुवार को उसकी बाकी गवाही भी पूरी हो गई। अब बचाव पक्ष की ओर से आकाश का क्रॉस एग्जामिनेशन मामले की सुनवाई में अहम होगा। भुल्लर के घर से करोड़ों और सोना बरामद CBI ने पिछले साल हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेक्टर-40 स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई थी। CBI के मुताबिक, यहां से करीब 7.5 करोड़ रुपए नकद, ढाई किलो सोना और महंगी घड़ियां बरामद हुई थीं। भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *