Headlines

बैतूल में रसोइयों को 4 माह से मानदेय नहीं:कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन, मानदेय 4 से 9 हजार करने की मांग




बैतूल में मध्यान्ह भोजन रसोइयों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार को रैली निकाली। अटल मानव समस्या निवारण समिति (अटल सेना) के प्रांताध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में रसोइये कलेक्ट्रेट पहुंचे और ड्यूटी कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रसोइयों ने लंबित मानदेय जल्द जारी करने और हर माह तय तारीख पर भुगतान की मांग की। 4 माह का भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग ज्ञापन में चार माह से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कराने, हर महीने निश्चित तारीख पर राशि देने और मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए करने की मांग की गई। इसके अलावा 65 वर्ष की आयु तक भोजन संचालन की अनुमति, ग्रामीण आंगनवाड़ी रसोइयों का मानदेय 3 हजार रुपए करने और जून के 15 दिन का वेतन देने की मांग भी रखी गई। दो महीने में मिलने वाला राशन एक महीने में खत्म होने का दावा रसोइयों ने बताया कि बच्चों के लिए मिलने वाला राशन दो माह में एक बार दिया जाता है, जबकि वह एक महीने में ही खत्म हो जाता है। महंगाई को देखते हुए बच्चों के भोजन के लिए मिलने वाली राशि बढ़ाने की मांग भी की गई। बोले- भुगतान नहीं होने से घर चलाना मुश्किल राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण रसोइयों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कम मानदेय और समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने शासन से लंबित राशि जल्द जारी करने और भविष्य में हर माह निश्चित तारीख पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *